Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहना लोगों के लिए चुनौती साबित हो रहा है। गैलेक्सी रायल सोसायटी में मंगलवार आधी रात से कटी बिजली बुधवार को भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। बताया गया है कि बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में खराबी आने के चलते ऐसा हुआ। सोसायटी में डीजी सेट चालू हुआ, लेकिन उससे उपकरण नहीं चल रहे है। लोग समस्या से परेशान है।
एक हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं
सेसायटी में एक हजार से ज्यादा परिवार रहते है। गर्मी की समस्या से लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार आधी रात लाइट कटने से बुधवार सुबह लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। लोग आफिस जाने में लेट हो गए। मंगलवार देर रात डेढ़ बजे से ही लाइट कट गई। बुधवार सुबह लोगों ने एओए व एनपीसीएल से इसकी शिकायत की। दोपहर बाद लोगों ने विरोध किया तो पता चला कि इलेक्ट्रिकल पैनल में नमी होने के कारण बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में खराबी आई है।
हर बार मिलता है झूठा आश्वासन
सोसायटी के लोगों का कहना है कि समस्या के संबंध में कई बार मेंटेनेंस में शिकायत की गई। हर बार उनको झूठा आश्वासन मिला। शाम 5 बजे की समस्या का समाधान नहीं हुआ। 15 घंटे से ज्यादा हो गए और लाइट नहीं आई। डीजी के संचालन से लोगों की जेब पर भी भार पड़ता है। डीजी संचालन से प्रति यूनिट 25 रूपये का चार्ज वसूला जाता है।
समस्या खरीदी है या घर
अलग-अलग सोसायटी के बढ़ रही समस्या के बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोग अब यह कहने को मजबूर हो गए है कि उन्होंने समस्या खरीदी है या फिर घर खरीदा है। हर सोसायटी में रोजाना कोई न कोई समस्या हो जाती है। गर्मी के दौरान बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से लोगों को जूझना पड़ता है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
51 mins agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines