Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अपने सेक्टरों में तेजी से बसावट सुनिश्चित करने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है। प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और स्वीकृति प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
शहरी विकास हो रहा प्रभावित
बैठक में सीईओ ने स्पष्ट कहा कि खाली भूखंडों पर निर्माण न होने से न केवल शहरी विकास प्रभावित हो रहा है बल्कि करोड़ों रुपये की लागत से बने सीवर, सड़कें और जलापूर्ति प्रणाली होने की तरफ है। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मानचित्र स्वीकृति और पूर्णता प्रमाण पत्र (सीसी) जारी करने में 15 दिन की तय समय-सीमा का पूरी ईमानदारी से पालन किया जाए।
एक ही बार में दर्ज हो आपत्तियां
सीईओ ने इस बात पर नाराजगी जताई कि आवंटियों को बार-बार आपत्तियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक ही बार में सभी आपत्तियां दर्ज की जाएं ताकि उनका समाधान समय पर किया जा सके। इससे न केवल आवंटियों की परेशानी कम होगी, बल्कि निर्माण कार्यों में भी गति आएगी।
आवंटियों से मांगी निर्माण योजना
प्राधिकरण ने उन भूखंड आवंटियों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं जिन्होंने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। उनसे निर्माण कार्य की स्पष्ट योजना और समय-सीमा मांगी गई है। प्राधिकरण का कहना है कि जिन भूखंडों पर लंबे समय से निर्माण नहीं हुआ, वहां की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कितनी स्वीकृति मिली?
यीडा की जांच में अब तक विभिन्न श्रेणियों में 1,962 मानचित्र स्वीकृति के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,710 को स्वीकृति दी जा चुकी है। आवासीय श्रेणी में 1,521 में से 1,383 आवेदन स्वीकृत हुए है। औद्योगिक श्रेणी में 379 में से 288 को स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए कुल 1,077 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें से 916 को मंजूरी मिल चुकी है। आवासीय श्रेणी में 1,036 में से 899 को पूर्णता प्रमाण पत्र मिला है।
वर्षों बाद भी वीरान हैं सेक्टर
यीडा ने 2009 से अब तक औद्योगिक, आवासीय, संस्थागत, ग्रुप हाउसिंग और वाणिज्यिक श्रेणियों में हजारों भूखंडों का आवंटन किया है। इसके बावजूद अधिकतर सेक्टर आज भी सुनसान हैं। आवंटन के बावजूद निर्माण नहीं होने के कारण न तो आबादी बढ़ी और न ही शहर का माहौल बना।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों का अंधेरा होगा दूर, ब्लैक स्पाॅट से मिलेगा छुटकारा
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
7 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
10 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines