Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को बिल्डर पर 5 लाख का जुर्माना लगाया था। इसके बावजूद पानी की समस्या बरकरार है। बृहस्पतिवार को सोसायटी के कई टाॅवरों में पानी नहीं आया। लोगों को बिना नहाए ही आफिस जाना पड़ा। रोज ऐसी समस्या सोसायटी में बनी रही है। लोगों का आरोप है कि सोसायटी में खराब पड़ी मोटर को ठीक नहीं कराया जा रहा है।
2 हजार परिवार रहते हैं
सेसायटी में करीब 2 हजार परिवार रहते हैं। 10 दिनों से सोसायटी में पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही है। सोसायटी में पानी की समस्या को लेकर प्राधिकरण की टीम जुर्माना लगा चुकी है। कई बार सर्वे भीक र चुकी है, इसके बाद भी निवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
सप्लाई के पानी का मिला था गलत प्रयोग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने जब सोसायटी में निरीक्षण किया था तो पाया था कि सप्लाई के पानी का प्रयोग गलत जगह किया जा रहा था। इस वजह लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही थी। इसी बीच मोटर भी खराब हो गई।
इन टावर के लोगों को हुई दिक्कत
बृहस्पतिवार को सोसायटी के टावर आई, जे, जी में पानी की समस्या से लोग परेशान रहे। सुबह के समय किचन में पानी नहीं आया। लोगों के घरों में खाना नहीं बन पाया। आरोप है कि पानी की खराब मोटर को ठीक कराने के बजाय बाहर से पानी के टैंकर मंगाए जा रहे है। लोगों ने एक बार फिर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से समस्या के समाधान की मांग की है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 9 बिल्डरों को दी चेतावनी, ऐसा नहीं किया तो गिरेगी गाज
करोड़ों का बिल है बकाया
सोसायटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का मोटा बिल पानी का बकाया है। इस वजह से आए दिन सोसायटी में समस्या आती है। कई बार प्राधिकरण से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाता है। लोगों का कहना है कि इस लापरवाही के चलते लोग रोज परेशानी झेलते है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहना हुआ आफत
लोगों का कहना है कि जीवन भर की कमाई से उन लोगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महंगी सोसायटी में घर खरीदा। यह उनके लिए आफत साबित हो रहा है। आए दिन सोसायटी में कोई न कोई समस्या हो जाती है। अब ऐसा लगता है कि उनके साथ ठगी हुई है। लोग यहां घर खरीदकर खुद को ठगा हुआ महसूस करते है।
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
1 hr agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
2 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
3 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
4 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
5 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
8 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
9 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
10 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
11 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines