Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में पानी की समस्या ने लोगों की जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को एम टाॅवर में पानी नहीं आया। इस वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। सोसायटी के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए है। 10 दिनों से लोगों को पानी की समस्या हो रही है। मेंटेनेंस टीम कोई समाधान नहीं ढूंढ पा रही है। हाल ही में बिल्डर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया था। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग आरोप लगा रहे है कि जानबूझ कर उनको परेशान किया जा रहा है। पानी की सप्लाई को ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो उनको सड़क पर उतरना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी इस संबंध में शिकायत की गई है।
खाली बाल्टी लेकर मेंटेनेंस आफिस पहुंची महिलाएं
पानी नहीं आने की समस्या से परेशान महिलाएं खाली बाल्टी लेकर मेंटेनेंस आफिस पहुंच गई। वहां मौजूद कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस टीम को भी मामले की सूचना दी गई है। महिलाओं का गुस्सा लगातार उग्र हो रहा है। उनका कहना है कि आए दिन किचन में पानी आता है। इससे खाना बनाने में दिक्कत होती है।
सप्लाई के पानी का मिला था गलत प्रयोग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने जब सोसायटी में निरीक्षण किया था तो पाया था कि सप्लाई के पानी का प्रयोग गलत जगह किया जा रहा था। इस वजह लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही थी। इसी बीच मोटर भी खराब हो गई।
2 हजार परिवार रहते हैं
सेसायटी में करीब 2 हजार परिवार रहते हैं। 10 दिनों से सोसायटी में पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही है। सोसायटी में पानी की समस्या को लेकर प्राधिकरण की टीम जुर्माना लगा चुकी है। कई बार सर्वे भी कर चुकी है, इसके बाद भी निवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
12 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
12 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
15 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
15 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
16 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
18 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines