Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी रोड और चारमूर्ति चौक अंडरपास को लेकर नया अपडेट सामने आया है। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चार मूर्ति चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास और शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। एसीईओ ने अंडरपास का कार्य तेज करने और शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं दोनों निर्माण कार्य पूरे होने से इस क्षेत्र में रहने वाले 5 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
तय समय पर काम पूरा नहीं होने पर होगा एक्शन
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सबसे पहले चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का जायजा लिया। एसीईओ ने अंडरपास के कार्य की अब तक की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की। यह अंडरपास 60 मीटर रोड के पैरलल बन रहा है। उन्होंने गोलचक्कर के दोनों तरफ कार्य को शुरू कराने के लिए सीवर लाइनें और पेड़ों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य शुरू करने में कोई बाधा उत्पन्न न हो। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कार्य तय समय पर पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने ओएसडी अभिषेक पाठक को मौके पर जाकर उद्यान से जुड़े कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। ओएसडी ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर उद्यान से जुड़े कार्यों का जायजा लिया और टीम को आवश्यक निर्देश भी दिए।
संकरी पुलिया को चौड़ा करने का दिया आदेश
एसीईओ ने गौड़ सिटी से चार मूर्ति की तरफ जाने पर संकरी पुलिया को चौड़ा करने की अनुमति दे दी है। इस पुलिया पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। उन्होंने इस काम को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाया जा सके। चार मूर्ति चौक पर अंडरपास के बन जाने से नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वालों को राहत मिल जाएगी।
शाहबेरी रोड 2 सप्ताह में पूरी तरह से होगी चालू
इसके बाद एसीईओ न शाहबेरी रोड पर चल रहे काम को भी देखा। शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दो सप्ताह में इसका कार्य पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि एसीईओ ने कार्य को दो सप्ताह से भी कम समय में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण से गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच आवाजाही करने वालों को बड़ी राहत मिल जाएगी। एसीईओ के निरीक्षण के दौरान वर्क सर्किल प्रभारी प्रभात शंकर और प्रबंधक नितीश कुमार भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
45 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
5 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
11 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines