Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के करीब 2 लाख लोग ट्रैफिक जाम से परेशान हैं। ट्रैफिक पुलिस के रूट डायवर्जन करने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को जाम से निजात नहीं मिली है। लोगों का आरोप है कि बिना किसी प्लानिंग के रूट डायवर्जन किया गया है। इसी वजह से ग्रेटर नोएडा वेस्ट पूरी तरह से जाम रहता है। लोगों ने शाहबेरी रूट डायवर्जन के कई विकल्प बताए हैं। अगर ट्रैफिक पुलिस इन विकल्प को अपनाता है तो इस रूट पर पीक आवर में भी जाम नहीं लगेगा।
इस तरह वैकल्पिक मार्ग से मिलेगी मुक्ति
Noida Estate Flat Owners Main Association (NEFOMA) अध्यक्ष अन्नू खान का कहना है कि यह रूट डायवर्जन बिना किसी प्लानिंग के किया गया है। जबकि ट्रैफिक पुलिस और अथॉरिटी के पास कई विकल्प थे, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई विचार नहीं किया और ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया। अन्नू खान ने बताया कि गाजियाबाद के क्रॉसिंग के पीछे से एक रास्ता ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ आता है, लेकिन किसी कारणवश उसे बंद किया हुआ है। अगर यह रास्ता खुल जाए तो ट्रैफिक कुछ हद तक सुचारू हो जाएगा।
शाहबेरी में सड़क का कुछ हिस्सा वाहनों के लिए हो
अध्यक्ष अन्नू खान का कहना है कि शाहबेरी मार्ग को एकाएक बंद नहीं करना चाहिए था। सड़क के कुछ हिस्से को वाहनों के लिए खोल देना चाहिए था। अगर ऐसा कर दिया जाता है तो लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाती है। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को इन वैकल्पिक मार्गों पर काम करना चाहिए। अगर ट्रैफिक पुलिस प्लानिंग के साथ करती है तो लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी।
अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
अध्यक्ष अन्नू खान का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अंडरपास और शाहबेरी मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराकर आराम से बैठ गया। अथॉरिटी के अधिकारियों को आम लोगों की कोई फिक्र नहीं है। अथॉरिटी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पीक आवर में इस रूट पर भयंकर जाम लग रहा है। मिनटो के सफर में घंटों लग रहे हैं। उनका कहना है कि शाहबेरी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से खासतौर पर गाजियाबाद आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इन रास्तों का उपयोग कर रहे लोग
रूट डायवर्जन के कारण वाहन चालक ताज एक्सप्रेसवे होते हुए गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग गौड़ सिटी-2 के अंदर से होते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक की ओर जा रहे हैं। लेकिन यहां से भी जाम लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि शाहबेरी के लोगों के आने-जाने के लिए एक ओर से से रास्ता खुला छोड़ा गया है।
जाम ने किया लोगों को परेशान
गौर सिटी और आसपास की कई सोसायटी के लोगों का कामकाज के चलते गाजियाबाद आना-जाना होता रहता है। लेकिन शाहबेरी मार्ग बंद होने की वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम के समय हो रही है। इस दौरान सोसाइटी से बाहर बाजार तक जाने पर भी लोगों को जाम झेलना पड़ रहा है। गौर सिटी-1 के एक निवासी अरुण का कहना है कि शाहबेरी रूट के बंद होने की वजह से जाम बढ़ गया है, उन्हें घर पहुंचने के लिए भारी जाम से जूझना पड़ रहा है। ठीक यही हाल गाजियाबाद की क्रॉसिंग क्षेत्र में मौजूद सोसायटियों का है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
20 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
22 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines