Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के 120 मीटर रोड से जोड़ने पर विचार शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन दोनों मार्गों को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। यमुना प्राधिकरण से बात करने के बाद इस पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। प्राधिकरण 130 मीटर और 120 मीटर रोड के बीच करीब 3 किलोमीटर की दूरी में सड़क बनाने पर विचार कर रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने परियोजना विभाग की टीम के साथ सोमवार को 130 मीटर रोड का जायजा लिया। ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के दोनों मार्ग जुड़ते है तो गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के निवासी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
चार मूर्ति से सिरसा चैक तक है 130 मीटर रोड
130 मीटर रोड ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चैक से सिरसा तक बनी हुई है। लाखों वाहन रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद वाहनों को दबाव और बढ़ेगा। करीब 10 लाख लोग इस मार्ग का यूज करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर चैड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। इस दूरी में बने गोलचक्करों को छोटा करने पर भी विचार हो रहा है।
आसान हो जाएगा सफर
अब 130 मीटर रोड को यीडा के 120 मीटर रोड से जोड़ा जाएगा। इससे नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के निवासी 130 मीटर रोड के जरिए 120 मीटर रोड से होकर नोएडा एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एसीईओ ने 130 मीटर रोड को 120 मीटर रोड से जोड़ने की परियोजना पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
अंडरपास बनाने पर भी विचार
वहीं, सिरसा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए अंडरपास बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस पर कंसल्टेंट से जल्द ही सलाह लेकर प्राधिकरण आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 9, 10 व 11 को जोड़ने के लिए घंघोला के पास रोटरी बनाने पर विचार किया जा रहा है।
बुलंदशहर आना-जाना होगा आसान
प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने रोटरी के कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कंसल्टेंट से रोटरी की डिजाइन बनवाकर कार्य कराने के निर्देश दिए। इससे बुलंदशहर आना-जाना आसान हो जाएगा और औद्योगिक सेक्टरों में आवाजाही सुगम होगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
13 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
13 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
16 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
16 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
19 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines