Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चर्चित सोसायटी सुपरटेक ईकोविलेज-2 सोसायटी में प्रदूषण फैलाने वाले जनरेटर को न हटाने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड की तरफ से नया कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड ने इस मामले की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को भी पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए अवगत कराया है।
एक जनरेटर हटाया, दूसरा अब भी लगा है
ईकोविलेज-2 सोसायटी में दो बड़े जनरेटर लगे हुए थे। जिनकी चिमनी तय मानकों के अनुरूप नहीं है। इससे निकलने वाला धुआं पंचशील ग्रीन्स-1 सोसायटी के फ्लैटों में पहुंच रहा है जिससे वहां के निवासियों को सांस लेने में दिक्कत और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। शिकायत मिलने पर यूपीपीसीबी ने पहले भी सुपरटेक बिल्डर को नोटिस भेजा था। जिसके बाद 12 अगस्त को एक जनरेटर तो हटा लिया गया था, लेकिन दूसरे जनरेटर को अभी तक नहीं हटाया गया। इस वजह से अब यह कार्रवाई की गई है।
लग चुका है 40 लाख से अधिक का जुर्माना
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस मामले में पहले ही सुपरटेक बिल्डर पर 40 लाख से अधिक का जुर्माना लगा चुका है। इसके बाद भी सोसायटी में सुधार नहीं किया गया। अब क्षेत्रीय अधिकारी ने पुनः कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है।
निवासियों ने ली राहत की सांस
पंचशील ग्रीन्स-1 के निवासियों का कहना है कि पिछले काफी समय से वह प्रदूषण और धुएं की समस्या से जूझ रहे है। उन्हें उम्मीद है कि अब प्रशासन और बोर्ड की सख्ती के बाद उन्हें राहत मिलेगी। उम्मीद है जल्द ही दूसरा जनरेटर भी हटाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: नोएडा में बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी, जानें क्या नहीं करना है?
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines