हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Greater Noida West: हाईटेंशन तार की चिंगारी से लगी आग, धू-धू कर जली फर्नीचर की दुकान 

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाईटेंशन तार की चिंगारी से फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पड़ोस में मौजूद शराब की शॉप को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप से देखकर सड़क पर वाहनों के पहिए भी थम गए।

विज्ञापन
Greater Noida west fire

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार सुबह गौर सिटी टू स्थित एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे पड़ोस में मौजूद शराब की शॉप को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के ट्रैकिफ बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।

हाईटेंशन तार की चिंगारी से लगी आग

चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार को गौर सिटी 2 गुरुद्वारे के पास स्थित फर्नीचर की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया गया। चूंकि दुकान हाईटेंशन तार के नीचे थी, इसलिए प्रथम दृष्या ऐसा लग रहा है कि आग इसकी चिंगारी के कारण लगी। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने के कारण की पुष्टि हो पाएगी।

विज्ञापन

लोगों की बची जान

प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि इसके बाद मौके पर कूलिंग का काम किया गया। राहत की बात यह रही कि आग लगने के दौरान फर्नीचर की दुकान और शराब की दुकान से लोग समय रहते बाहर निकल गए। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस बात का आकलन किया जा रहा है कि आग लगने से कितना नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मौजूद

सीएफओ ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है। एतिहात के तौर पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मौजूद है, ताकि अगर आग फिर से भड़के तो उसे तुरंत बुझाया जा सके।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola