Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में समस्याओं की भरमार है। इस बार ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रीन शायर सोसायटी में बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस सोसायटी के निवासियों ने स्विमिंग पूल को लेकर विरोध किया। निवासियों का आरोप है कि स्विमिंग पूल को बिना सुरक्षा के शुरू कर दिया गया है। लोगों के विरोध को देखते हुए मेंटेनेंस प्रबंधन में लाइफगार्ड (जीवन रक्षक) स्विमिंग पूल पर उपलब्ध होने का आश्वासन दिया।
नोटिस मिलने पर विरोध हुआ शुरू
सोसायटी के निवासियों ने बताया कि मेंटेनेंस प्रबंधन ने एक नोटिस जारी किया। इसमें बताया गया कि 16 अप्रैल से स्विमिंग पूल शुरू किया जाएगा। इसका समय सुबह 6 से 10 बजे और शाम को 5 से 9 बजे समय तय होगा। नोटिस में सावधानी संबंधी दिशा निर्देश जारी किए। इसमें बताया गया कि लोग स्विमिंग पूल का इस्तेमाल सावधानी से करें। कोई भी लाइफगार्ड स्विमिंग पूल पर मौजूद नहीं होगा। यह नोटिस मिलने के बाद से लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
लाइफगार्ड मौके पर रहे मौजूद
उनका कहना है कि बिना लाइफगार्ड के स्विमिंग पूल शुरू करना खतरे से खाली नहीं है। पूल में बच्चे भी नहाने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो उन्हें बचाने के लिए लाइफगार्ड मौजूद होना चाहिए। लोगों का कहना है कि बिना लाइफगार्ड स्विमिंग पूल को शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर भी जताया विरोध
लोगों ने इसका जमकर सोशल मीडिया और सोसायटी व्हाट्सएप ग्रुप पर विरोध जताया गया। मेंटेनेंस प्रबंधन से भी शिकायत की गई। निवासियों के इस विरोध को देखते हुए मेंटेनेंस प्रबंधन दोबारा नोटिस जारी कर स्विमिंग पूल संचालन के समय लाइफगार्ड मौजूद होने की जानकारी दी। निधार्रित समय के बाद लाइफगार्ड वहां से हटा दिया जाएगा। इसके बाद अगर कोई स्विमिंग पूल का इस्तेमाल करेगा और कोई हादसा होने पर प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं होगी।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
22 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines