Uttar Pradesh Greater Noida West (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम कछुआ गति से चल रहा है। चौड़ीकरण के इस काम को पूरा होने में 2 महीने लग सकते हैं। बताया जा रहा है कि ग्रेनो अथॉरिटी ने चौड़ीकरण के काम में बहुत कम मजदूरों को लगाया हुआ हे। मजदूरों की कमी के कारण काम पूरा होने में समय लग सकता है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एंट्री गेट पर चल रहा काम
शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एंट्री गेट पर करीब 25 मजदूर काम करते दिखे। सड़क के दोनों तरफ चौड़ीकरण के साथ-साथ नाला भी बनाया जा रहा है। वहां मौजूद एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक के नाले तक दोनों तरफ काम कराया जा रहा है। दोनों तरफ की रोड को चौड़ा करने के साथ नाले का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसी कारण काम पूरा होने में समय लग रहा है।
20 दिन में नहीं होगा पूरा काम
25 मार्च को शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है। शुरुआत में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी ने बताया कि 20 दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। मौके पर काम देख रहे अधिकारी ने बताया कि 20 दिन में काम पूरा नहीं हो पाएगा। इस काम को पूरा होने में 2 महीने लग सकते हैं।
सोसायटी के लोग लगा रहे 6 किलोमीटर का चक्कर
शाहबेरी मार्ग पर बालाजी एन्कलेव और वृंदावन गार्डन सोसायटी है। दोनों सोसायटियों में 20 हजार से ज्यादा की आबादी रहती है। चौड़ीकरण के काम के चलते दोनों सोसायटियों के गेट को बंद कर दिया गया है। इन सोसायटियों में रहने वाले आकाश और नसीम का कहना है कि लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। घर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जाने के लिए उन्हें 6 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि शाहबेरी मार्ग खुला होने पर यह दूरी मात्र 500 मीटर की रह जाती है।
जानिए जाम का करण
बताया जा रहा है कि गोलचक्कर से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक शाहबेरी मार्ग की चौड़ाई अभी तीन मीटर के लगभग है। एक लेन की सड़क होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऊपर से दोनों तरफ से डायवर्जन के नाम पर दोनों एंट्री गेटों को बंद कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि कम से कम एक रोड को वाहनों के आवागमन के लिए शुरू कर देना चाहिए। जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
निवासियों ने लगाया जाम
बालाजी एन्क्लेव सोसायटी के निवासियों ने शुक्रवार रात सड़क पर जाम लगा दिया। दरअसल, एक व्यक्ति शुक्रवार रात अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल से दिखाकर वापस कार से बालाजी एन्कलेव लौट रहा था। इस दौरान गोल्फ होम्स सोसायटी के पास ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एंट्री गेट पर उन्हें रोक दिया गया। जिसके बाद परिजनों और निवासियों ने जमकर हंगामा काटा। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने बेरिकेड खुलवाकर उन्हें सोसायटी में भेज दिया।
तेजी से चल रहा है काम
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह का कहना है कि शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम बहुत तेजी से चल रहा है। तय समय के मुताबिक काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
5 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
7 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
9 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines