Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव की सड़क 10 से 15 मई के बीच खुल जाएगी। अथॉरिटी के अधिकारियों का दावा है कि 99 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। सड़क को चौड़ा करने के लिए सीसी बिछाने का काम भी काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। इसे सूखने में करीब दस दिन का समय लगता है। इसके सूखने के बाद ही सड़क को खोला जाएगा। दावा है कि सड़क चौड़ी होने के बाद इस रूट पर सफर करने वाले करीब 2 लाख लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
25 मार्च से बंद है शाहबेरी रोड
बता दें कि शाहबेरी की सड़क के चौड़ीकरण को लेकर इसे बंद कर दिया गया है। जिसके बाद से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा और गाजियाबाद के बीच आने-जाने के लिए शाहबेरी रोड अहम रास्ता है। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते वहां जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिस पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए 25 मार्च से ट्रैफिक डायवर्ट कर शाहबेरी रोड को बंद कर दिया गया था।
सीसी बिछाने का काम भी पूरा
बताया जा रहा है कि तब दावा किया गया था कि 20 दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उसके बाद अतिरिक्त 20 दिन मांगे गए। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी अनुमति दे दी, लेकिन उसमें भी काम पूरा नहीं हो पाएगा। हालांकि काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि 10 से 15 मई तक काम पूरा हो जाएगा और सड़क खोल दी जाएगी। चौड़ीकरण के लिए सीसी बिछाने का काम भी काफी हद तक पूरा हो गया है।
6 किमी का चक्कर लगा रहे लोग
शाहबेरी रोड स्थित बालाजी एन्क्लेव और वृंदावन गार्डन सोसायटी के गेट फिलहाल बंद हैं, जिससे करीब 20 हजार की आबादी को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी आकाश और नसीम का कहना है कि पहले उन्हें नोएडा, ग्रेटर नोएडा या गाजियाबाद जाने के लिए महज 500 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, अब उन्हें 6 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके अलावा क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोगों को भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है
बता दें कि शाहबेरी रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) द्वारा तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि इसका निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण के बाद चारमूर्ति गोल चक्कर पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम और तेजी पकड़ेगा। यहां रूट डायवर्ट होने पर शाहबेरी मार्ग को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
45 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
5 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
11 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines