Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा हाल ही में सड़कों की साफ-सफाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट में साफ-सफाई को लेकर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे है। दूसरी तरफ निवासियों ने आरोप लगाया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौड़ सिटी, बिसरख, टेकजोन आदि) में सफाई नहीं हो रही है। निवासियों ने टीम की तैनाती को लेकर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की है।
ईस्ट तक सीमित है टीम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई मुख्य सड़कों पर अभी तक सफाई नहीं है, जिससे नियमित सफाई कार्य नहीं हो पा रहा। क्यूआरटी के गठन से उम्मीद जगी थी कि अब बिना टेंडर वाली सड़कों पर भी समय पर सफाई हो सकेगी, लेकिन यह सुविधा केवल ग्रेटर नोएडा ईस्ट तक ही सीमित नजर आ रही है।
लाखों में है आबादी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी लाखों में है। यहां के कई सेक्टरों में कूड़ा, धूल और मलबा जमा रहता है। ऐसे में यदि दो टीमें स्थायी रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तैनात की जाए तो सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार संभव है।
सोशल मीडिया पर चला रहे मुहिम
जनता की यह मांग अब सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्राधिकरण तक पहुंचाई जा रही है। ट्विटर, फेसबुक और लोकल ग्रुप्स पर हैशटैग के साथ लोग सक्रिय है। लोगों की मांग है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थायी रूप से कम से कम दो क्यूआरटी टीमें तैनात की जाए।
ये भी पढ़ें: नोएडा में दिव्यांगों के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, 5 गाड़ियों ने 2 घंटे बाद पाया काबू
संबंधित खबरें
पीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 hr agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
2 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
2 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
4 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
13 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
18 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
18 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
18 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines