Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी से जान जोखिम में डाल देने वाली खबर सामने आई है। सोसायटी के बेसमेंट में पानी का रिसाव हो रहा है। बेसमेंट के 84 पिलर ऐसे हैं जिनमें से पानी निकल रहा है। सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि इससे स्ट्रक्चर कमजोर हो रहा है। उनकी जान आफत में है, लोगों को अपनी जान की चिंता सता रही है। आरोप है कि ना बिल्डर सुन रहा है ना ही प्राधिकरण की तरफ से कोई कार्रवाई की जा रही है।
1 साल पहले हुआ था सर्वे
वीडियो जारी कर निवासियों ने आरोप लगाया है कि 1 साल पहले सोसायटी में सर्वे हुआ था। उस दौरान 84 पिलर ऐसे पाए गए थे जहां से पानी निकल रहा था। पानी रिसाव की वजह से पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में भी जंग लगता है। यह सर्वे पिछले साल जुलाई के महीने में हुआ था। 1 साल बाद भी उस पर अमल नहीं किया गया है। आज भी उन्हीं 84 पॉइंट से पानी निकल रहा है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कम नहीं हो रही समस्याएं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले निवासियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार विरोध प्रदर्शन के मामले सामने आते हैं। शुक्रवार को भी कड़ी धूप के बीच आम्रपाली के खरीदारों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अब निराला स्टेट सोसायटी के निवासियों ने अपनी समस्या बताते हुए वीडियो वायरल किया है।
मेंटेनेंस विभाग नहीं देता कोई जवाब
निवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि सोसाय टीमें बढ़ रही समस्याओं का जब वह मेंटेनेंस विभाग द्वारा जवाब मांगते हैं तो कोई भी जवाब नहीं देता है। उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। मोटी रकम देने के बावजूद उनको सोसायटी में सुविधा नहीं मिल रही है। आए दिन कोई ना कोई समस्या लगी रहती है। आरोप है कि अभी बरसात का मौसम नहीं आया उससे पहले ही सोसायटी में पानी की समस्या आ गई है। बरसात होने पर पानी रिसाव की समस्या और बढ़ जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
52 mins agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines