Uttar Pradesh Greater Noida West (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो दौड़ने का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा गुरुवार को इस मुद्दे को संसद में उठाया गया है। सांसद ने इस परियोजना में देरी के लिए शहरी विकास मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि सांसद की नाराजगी के बाद केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने उनके साथ बैठक की है। सूत्रों से पता चला है कि इस बैठक में एक सप्ताह में प्रोजेक्ट को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाने और प्रोजेक्ट पर निर्णय लेने के निर्देश जारी किए गये हैं।
8 सालों से अटका है मेट्रो प्रोजेक्ट
नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए चलने वाली मेट्रो का प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ है। जिसको लेकर अनेक बार कवायद हुई है, लेकिन अभी तक भी यह प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं आ सका है। गुरुवार को स्थानीय सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने संसद में इस मामले को उठाते हुए कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा का इलाका उत्तर प्रदेश का शो विंडो है। ग्रेटर नोएडा ने आज विश्व में अपनी पहचान बना ली है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आठ लाख से अधिक की आबादी निवास करती है और इस इलाके का मेट्रो प्रोजेक्ट पिछले आठ सालों से अटका हुआ है। जबकि मेट्रो के निर्माण की बात कहते हुए ही इस इलाके को बसाया गया था।
6 माह से अटकाई हुई है फाइल
सांसद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के अध्यक्ष डा लोकेश एम से भी बात की तो उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से की धनराशि छह माह पहले ही शहरी विकास मंत्रालय को सौंप दी है। पिछले करीब 6 माह से शहरी विकास मंत्रालय के पास इस परियोजना की फाइल अटकी हुई है।
मनोहर लाल खट्टर के साथ की बैठक
सांसद डा महेश शर्मा ने बताया कि संसद में इस मामले को उठाये जाने के बाद उनकी केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ इसी प्रोजेक्ट को लेकर बैठक हुई और उन्होंने मांग रखी कि इस प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा कराया जाए, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है, और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाके में जाम की समस्या भी बनी हुई है। लोगों को परिवहन की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
जल्द होगा काम शुरू
सांसद ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अगले एक सप्ताह में हाई लेवल बैठक बुलाने और प्रोजेक्ट पर निर्णय लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उम्मीद है कि अब शीघ्र ही इस प्रोजेक्ट पर काम प्रारम्भ हो जाएगा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो पहुंचेगी तथा लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी होगी।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
3 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines