Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Mayfair सोसायटी में शुक्रवार दोपहर 15वीं मंजिल के फ्लैट में आग लग गई। बताया गया है कि फ्लैट में AC से आग लगी थी, जो कि कुछ ही देर में पूरे फ्लैट में फैल गई। फायर की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया।
सोसायटी में रहते हैं 1 हजार परिवार
वर्तमान में इस सोसायटी में 1000 परिवार रहते हैं। बताया गया है कि सोसायटी के D टावर में 15वीं मंजिल पर एक फ्लैट में अचानक AC की वजह से आग लग गई। तेज धुआं निकलने लगा और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरो ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
फ्लैट छोड़कर नीचे उतरे लोग
सोसायटी के फ्लैट में जब आग लगी तो पूरी तरीके से अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहां मौजूद लोग फ्लैट छोड़कर ग्राउंड फ्लोर पर नीचे आकर खड़े हो गए। गनीमत रही कि इसमें किसी की कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही फायर की टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते आप पर काबू पा लिया गया है।
क्या बोले सीएफओ?
नोएडा के चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। अभी तक की जांच में पता चला है कि AC से शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है, जो कि कुछ ही देर में पूरे फ्लैट में फैल गई। आग पर काबू पा लिया गया है, स्थिति नियंत्रण में है।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
43 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines