Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी के 14 एवेन्यू में रहने वाले निवासियों ने रविवार को सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। निवासियों का मेंटनेंस चार्ज वसूल करने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था नदारद है। डर के माहौल में जिंदगी गुजर रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
सोसाइटी में नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं
निवासियों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में प्रति माह 2000 से 3500 रुपये तक मेंटेनेंस चार्ज लिया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि इतना शुल्क देने के बाद भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सोसाइटी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
कुत्तों से निवासियों में भय का माहौल
एनजीटी ने अथॉरिटी को एक सप्ताह में गौर एप्लिकेशन पर कार्रवाई कर सफाई कराने का आदेश दिया था। कई शिकायतों के बावजूद न तो अथॉरिटी और न ही बिल्डर ने कोई ध्यान दिया। सोसाइटी में आवारा कुत्तों की समस्या भी गंभीर है। हर मंजिल पर आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। इससे निवासियों में भय का माहौल है।
कूड़े और गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ा
निवासियों का कहना है कि कूड़े और गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बेसमेंट में भी कचरा जमा है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। अगर कूड़ा नहीं हटाया जाता है तो सोसाइटी में महामारी भी फैल सकती है।
निवासियों ने अथॉरिटी को दी चेतावनी
निवासियों का आरोप है कि अथॉरिटी और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines