Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। कुत्तों ने युवक को दौड़ा लिया। युवक जोर-जोर से बचाओ चिल्लाता रहा, लेकिन कोई नहीं आया। सुरक्षाकर्मी की कुर्सी खाली थी, वह ड्यूटी से गायब था।
बेसमेंट की है घटना
सोसायटी के बेसमेंट में सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है। सुबह 5:30 के करीब सोसायटी में रहने वाले रमेश चंद्र गौतम पार्किंग के रास्ते से बाहर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। तभी 5 मिनट तक उनको चारों तरफ से कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने किसी तरीके से अपनी जान बचाई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सहमे निवासी ने पुलिस को दी सूचना
इस घटना के बाद पीड़ित रमेश गौतम पूरी तरीके से सहमे हुए हैं। जब कुत्तों ने उन पर हमला किया तो वह कई बार मदद मांगे, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने इस दौरान डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह उनकी जान बची। यदि थोड़ी देर हो जाती तो कुत्ते उनको नुकसान पहुंचा सकते थे।
मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ जताया गुस्सा
अजनारा होम्स सोसायटी में मेंटेनेंस का काम देखने वाली कंपनी के खिलाफ पीड़ित ने गुस्सा जताते हुए सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल किया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने हर जगह गुहार लगाई, लेकिन उनको कोई मदद नहीं मिली। मेंटेनेंस कंपनी की लापरवाही के चलते निवासियों की जान आफत में है। मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी उनको किसी तरीके की सुविधा नहीं मिल रही है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में 81 गांव के किसानों को किसका इंतजार, जानें किस फैसले पर लगी रोक
आए दिन आते हैं मामले सामने
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में कुत्ते द्वारा हमला करने के मामले आए दिन सामने आते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक सोसायटी में कुत्ते ने महिला को दौड़ा लिया था। महिला पोडियम से नीचे गिर गई थी। उसके दोनों पैर टूट गए थे। इसके अलावा बच्चों पर भी कुत्ते द्वारा हमला करने का मामला सामने आया था। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए कुत्ते इन दिनों आफत बन गए हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
4 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
6 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
6 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines