हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट खरीदारों का फूटा गुस्सा, NBCC के खिलाफ खोला मोर्चा

Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली लेजर वैली के फ्लैट खरीदारों को अभी तक उनका सपनों का आशियाना नहीं मिल पाया है। इससे गुस्साए खरीदारों ने शनिवार को NBCC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खरीदारों ने NBCC पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

विज्ञापन
Amrapali flat buyers

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली लेजर वैली के फ्लैट खरीदारों ने रविवार को NBCC (नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन) के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान खरीदारों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि उन्होंने कई साल पहले इस प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदे थे, लेकिन आज तक उन्हें कब्‍जा नहीं मिला। खरीदारों के हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था “हक हमारा, घर हमारा, एनबीसीसी कब होगा वादा पूरा तुम्हारा।”

मार्च में फ्लैट्स देने का था वादा

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे खरीदारों का कहना है कि NBCC ने वादा किया था कि मार्च 2025 से पहले उन्हें उनके फ्लैट्स का कब्‍जा मिल जाएगा, लेकिन अप्रैल बीतने के बावजूद भी वादा अधूरा है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अगस्त 2024 के बाद से प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। NBCC ने बार-बार तिथियां दीं, लेकिन कोई भी समयसीमा पूरी नहीं की गई, जिससे खरीदारों का भरोसा टूटता जा रहा है।

विज्ञापन

किराया और ईएमआई की मार से टूटे

बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चल रहे इस प्रोजेक्ट में करीब 2000 फ्लैट्स शामिल हैं, जिनके करीब हजारों परिवार अब भी अपने घर की आस में हैं। खरीदारों का कहना है कि वह कई सालों से किराया और ईएमआई एक साथ झेल रहे हैं। कई बार लगता है कि इस जन्म में अपने घर का सपना सच नहीं हो पाएगा। पहले हम बिल्डर द्वारा ठगे गए और NBCC के अधिकारी उन्हें ठग रहे हैं।

विज्ञापन

खरीदारों ने NBCC को दी चेतावनी

फ्लैट खरीदारों ने चेतावनी दी है कि यदि NBCC जल्द से जल्द निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाता है, तो वह आगे और बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी मांग की कि काम की नियमित निगरानी की जाए और खरीदारों को पारदर्शी अपडेट दिए जाएं ताकि वे अपने हक के घर तक पहुंच सकें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola