हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 6 हजार लोग पानी को तरसे, जुर्माने के बाद भी नहीं सुधरे हालात

Uttar Pradesh Greater Noida West: अजनारा होम्स सोसायटी में जल संकट बरकरार है। गुरुवार को भी सोसायटी में पानी के टैंकों की सफाई का कार्य चलता है। जिसके चलते लोगों को बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान होना पड़ा है। लोगों का आरोप है कि मेंटनेंस टीम की लापरवाही के उन्हें ये दिन देखने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
ajnara homes Resident

Uttar Pradesh Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में लोगों का बुरा हाल है। सोसायटी में रहने वाले करीब 6 हजार लोग पिछले करीब एक सप्ताह से जल संकट से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस भीषण गर्मी लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। दूषित पानी की सप्लाई के चलते आपूर्ति बंद की गई है। पानी नहीं लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

सोसायटी में 500 से अधिक लोग बीमार

बताया जा रहा है कि सोसायटी में दूषित पानी पीने से 500 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। इनमें 200 से अधिक बच्चे हैं। इसकी शिकायत ग्रेनो अथॉरिटी से की गई। जिसके बाद अथॉरिटी अधिकारी सोसायटी पहुंचे और जांच के बाद सोसायटी प्रबंधन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद बुधवार को कूड़ा को सही तरीके से डंप न करने पर 2.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सोसायटी के लोगों का कहना है कि इसके बाद भी हालात में सुधार नहीं है। पानी के टैंकों की सफाई की जा रही है। जिसके चलते घरों में पानी नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

इस वजह से हुई पानी गुणवत्ता काफी खराब

निवासियों ने बताया कि सोसायटी के अंडरग्राउंड टैंक कई महीनों से साफ नहीं किए गए हैं, जिससे पानी की गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी है। कई बार शिकायत देने के बाद भी न सफाई की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। अब हालत ये है कि नहाना, खाना बनाना तो दूर, पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस टीम जल्द ही पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दे रही है। लेकिन हालात खराब हैं।

विज्ञापन

पानी की बाल्टी के साथ नजर आए लोग

सोसायटी के लोगों का कहना है कि वाटर टैंक से पानी की सप्लाई की जा रही है। बाल्टी लेकर लाइन में खड़े होकर पानी लेना पड़ रहा है। उनका दैनिक जीवन इससे प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि पानी जैसी बुनियादी चीज के लिए तरसना हमारी मजबूरी बन गई है। वहीं इस संबंध में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीनियर मैनेजर (जल) राजेश कुमार का कहना है कि यह सोसायटी का इंटरनल मामला है। इसके बाद भी सोसायटी के जिम्मेदार लोगों को परेशानी होने पर अथॉरिटी से शिकायत करने को कहा गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola