Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाइराइज सोसायटीज में प्लास्टर गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लाखों-करोड़ों रुपये मेंटेनेंस चार्ज वसूलने के बावजूद बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसियां बिल्डिंग की मरम्मत व संरक्षा को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। अजनारा होम्स सोसायटी में शुक्रवार को जी टावर के पास प्लास्टर का बड़ा हिस्सा बारिश के बाद नीचे आ गिरा। इसी दिन ओ टावर की लॉबी में भी फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया।
प्लास्टर गिरने की घटनाएं हुई आम
निवासियों का कहना है कि बीते एक सप्ताह में यह पांचवीं बड़ी घटना है, जिसमें सोसायटी के किसी न किसी टावर से प्लास्टर या अन्य निर्माण सामग्री का हिस्सा टूटकर गिरा है। इससे पहले बी टावर में गिरा प्लास्टर एक स्कूटी को नुकसान पहुंचा चुका है और एक बुजुर्ग बाल-बाल बचे थे।
वसूली पूरी, सुविधा जीरो
निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि हजारों परिवारों की सुरक्षा को ताक पर रखकर प्रबंधन केवल पैसा वसूल रहा है। ओ टावर की लॉबी में शुक्रवार सुबह अचानक फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा गिर गया। इसी दिन जी टावर के पास से भी प्लास्टर का भारी टुकड़ा ओपन एरिया में खड़ी गाड़ियों के पास गिरा। उन्होंने कहा कि यदि यही टुकड़ा किसी निवासी के सिर पर गिर जाता तो कौन जिम्मेदार होता।
महिला को लगी चोट
इसी तरह की एक घटना में रक्षा अडेला सोसायटी की एक महिला सुबह टहल रही थी। अचानक टावर के ऊपरी हिस्से से प्लास्टर का टुकड़ा गिरा और उनके पैर पर लगा। गनीमत रही कि चोट हल्की थी और जान का नुकसान नहीं हुआ।
प्राधिकरण के आदेश हवाहवाई
निवासी चंदन सिन्हा ने बताया कि 20 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर को तीन महीने में स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का आदेश दिया था। 5 महीने बीतने के बावजूद ऑडिट नहीं कराया गया। इससे साफ है कि बिल्डर और प्रबंधन में लोगों की जान की कीमत कोई मायने नहीं रखती।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines