Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में यूपीसीडा क्षेत्र में होने वाली ट्रैफिक अव्यवस्था से जल्द छुटकारा मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में यातायात और अव्यवस्था की समस्या को दूर करने के लिए दो वेंडर जोन और दो ट्रक वे बनाने की योजना शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रस्ताव को मुख्यालय से हरी झंडी मिल चुकी है। निर्माण कार्य के लिए कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कर लिया गया है।
15 जुलाई से शुरू हो जाएगा निर्माण
इसी साल 15 जुलाई से दोनों परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस पहल का उद्देश्य है कि सड़क किनारे लगने वाली ठेलियों और ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग से औद्योगिक क्षेत्रों को राहत मिले। यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) एनके जैन ने बताया कि सेक्टर साइट 4, साइट 5, साइट सी, साइट बी यूपीसीडा के अंतर्गत आते है। यहां 5 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इन इकाइयों में बड़ी संख्या में वर्कर कार्यरत हैं, जिनके खाना खाने के लिए सड़क किनारे ठेलियां लगाई जाती हैं। इससे ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होती है और अव्यवस्था बनी रहती है।
व्यापार नहीं होगा प्रभावित
ठेली पटरी वालों का व्यापार प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। जो ठेली अभी सड़क पर लग रही है, उनको पास बनवाकर वेडिंग जोन में लगवाया जाएगा। यूपीसीडा ने छोटे व्यापारियों को देखते हुए वेंडर जोन विकसित करने का निर्णय लिया है, जहां रेहड़ी-पटरी विक्रेता नियमित और सुरक्षित स्थानों पर अपना व्यवसाय कर सकेंगे। इससे उन्हें स्थायी ढांचा मिलेगा और सड़कों पर अव्यवस्था भी नहीं फैलेगी।
80 ट्रकों की होगी पार्किंग
लोडिंग व अनलोडिंग वाहनों के लिए इन क्षेत्रों में ट्रक वे लेन भी बनाई जाएगी, जहां एक साथ 40-40 ट्रकों की पार्किंग संभव होगी। एक साथ 80 ट्रक व्यवस्थित रूप से खड़े हो सकेंगे। अभी तक ट्रक चालक औद्योगिक इकाइयों के बाहर ही वाहन खड़ा कर देते थे, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। ट्रक वे बनने से यह समस्या दूर होगी।
ये भी पढ़ें: Noida News : कांवड़ यात्रा में साथ रखें इमरजेंसी मेडिकल किट, नोएडा पुलिस ने तय किया रूट मैप
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
4 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
17 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
18 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
20 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines