Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर लगाम लगाने के लिए पहल की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रिहायशी इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर उन्हें शेल्टर होम में रखने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। पहले एक शेल्टर होम के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन अब संशोधन कर कुल 5 शेल्टर होम के निर्माण का निर्णय लिया गया है।
हर शेल्टर चार हजार वर्ग मीटर में होगा
नई योजना के तहत प्रत्येक शेल्टर होम करीब चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर उपयुक्त जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। वर्तमान में स्वर्ण नगरी सेक्टर में एकमात्र डॉग शेल्टर है, जहां कुत्तों का टीकाकरण, नसबंदी और प्राथमिक इलाज होता है।
डेढ़ लाख से अधिक आवारा कुत्तों का अनुमान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुमान के मुताबिक ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक आवारा कुत्ते है। अब तक की प्रक्रिया के तहत कुत्तों को केवल टीकाकरण और नसबंदी के बाद वापस उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब इन कुत्तों को स्थाई रूप से शेल्टर में रखने की दिशा में काम किया जाएगा।
शेल्टर में होंगी सभी आधुनिक सुविधाएं
प्रत्येक शेल्टर होम में पशु चिकित्सक, स्टाफ और कुत्ते पकड़ने वाली विशेष टीम मौजूद रहेगी। शेल्टर में कुत्तों को भोजन, टीकाकरण, इलाज और व्यवहार प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि उन्हें शांत व सुरक्षित रखा जा सके। स्वर्ण नगरी स्थित मौजूदा शेल्टर में अब तक करीब 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रतिदिन 15 कुत्तों की नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है।
लगातार बढ़ रही घटनाएं बनी चिंता का कारण
ग्रेटर नोएडा व नोएडा में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। खासकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में समस्या अधिक गंभीर बनी हुई है। बच्चों के साथ पार्क में खेलते समय और सुबह-शाम टहलने वाले लोगों पर हमले की घटनाए प्रशासन के लिए चुनौती बन चुकी है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हाईटेक होगी सुरक्षा, ड्रोन व मोबाइल कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
19 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
20 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines