Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बुधवार को आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। देश के छात्रों को वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय से तमाम कोर्सेज व रिसर्च करने का अवसर ग्रेटर नोएडा में ही मिल सकता है। वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय का एक कैंपस ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आॅफिस के परिसर में ही खोलने की तैयारी है। यह कैंपस प्राधिकरण के टावर टू में खोला जाएगा। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया का एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा।
टावर टू में देखा गया स्पेस
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव के साथ बैठक कर सहमति बनी। विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने टावर टू में जगह भी देखी। प्रतिनिधिमंडल को यह जगह पसंद आ गई है। चार फ्लोर किराए पर लेने की इच्छा जताई है। प्राधिकरण भी विश्वविद्यालय का कैंपस खोलने के लिए जगह देने पर राजी है। दोनों पक्षों की तरफ से फाइनल निर्णय जल्द होने की उम्मीद है।
विदेशी प्रतिनिधिमंडल में यह लोग शामिल
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल में ऑस्ट्रेलियाई मंत्री व परामर्शदाता (शिक्षा और अनुसंधान) ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग जॉर्ज थिवोस, नैथनियल वेब, प्रथम सचिव (शिक्षा और अनुसंधान) ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के डिप्टी वॉइस चांसलर और सीओओ बिल पैरासिरिस, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मैरिओन जॉन्स, प्रोजेक्ट मैनेजर शुभम गुप्ता और लीड रिसर्चर कोलेबोरेशन एंड पार्टनरशिप साउथ एशिया कोपल चैबे शामिल रहे।
एजुकेशन हब है ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि एजुकेशन हब के रूप में ग्रेटर नोएडा की खास पहचान है। यहां शिक्षा के क्षेत्र में बहुत स्कोप है। उद्यमियों की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय अहम भूमिका निभा सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने भी ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को सराहा और जल्द ही फाइनल निर्णय लिए जाने की बात कही।
रिसर्च करने का मिलेगा मौका
वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय खुलने से यहां के युवाओं को डिग्री के साथ ही रिसर्च करने का अवसर भी मिल सकेगा। छात्रों को विदेश जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे पैरेंट्स की जेब पर भार भी कम पड़ेगा। उनको शहर में ही विदेशी पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
संबंधित खबरें
अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
1 hr agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
14 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
15 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
20 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
22 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
22 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines