Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में रांची गरीब रथ ट्रेन से धुआं निकलने का मामला सामने आया है। आनन फानन में ट्रेन को मारीपत से दादरी स्टेशन के बीच रोका गया। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। करीब 4 मिनट बाद ट्रेन को मौके से रवाना किया गया। यहां बिना स्टाप के ट्रेन रूकने से यात्रियों में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। ट्रेन से धुआं निकलने की घटना बुधवार को शाम 4ः53 बजे हुई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों को सूचना देने के बाद रवाना कर दिया गया है।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग का मामला
बुधवार को दिल्ली से चलकर रांची जाने वाली गरीब रथ ट्रेन जब मारीपत-दादरी के बीच पहुंची तो उसमें से धुआं निकलने लगा। मारीपत स्टेशन पर यह हरकत देखकर ट्रेन को रूकवाया गया। करीब 4 मिनट तक पूरे ट्रेन की तकनीकी जांच की गई। जैसे ही कमी मिली, उसको तुरंत ठीक करने के बाद रवाना कर दिया गया। यात्रियों को इस बात का आभाष होने से पहले की रेलवे विभाग ने स्थिति पर काबू पा लिया।
इस वजह से निकला था धुआं
जांच में पता चला है कि अत्यधिक ब्रेक का प्रयोग होने के चलते ब्रेक चिपक गए थे। इस वजह से ब्रेक गर्म हो गए और उनमें से धुआं निकलने लगा। चार मिनट तक ट्रेन को रोक कर ब्रेक को ठंडा किया गया। तकनीकी जांच करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान कोई अन्य एक्सप्रेस ट्रेन किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं हुई। ट्रेन में आई इस कमी को समय रहते ठीक कर लिया गया।
होशियारी आई काम
गरीब रथ ट्रेन जब मारीपत स्टेशन पर पहुंची तो यह पता चल गया था कि उसमें से धुआं निकल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों ने होशियारी दिखाई और स्टाप न होने के बावजूद ट्रेन को यहां 4 मिनट तक रोक दिया। इससे कमी को तुरंत ठीक किया जा सका। यदि इस कमी को अनदेखी करके चालक ट्रेन को आगे चलाता रहता तो भी दुर्घटना हो सकती थी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के किसानों ने भरी हुंकार, 30 जुलाई को आर-पार की लड़ाई का ऐलान
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
7 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
10 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines