Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेक जोन 4 स्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से महज 100 मीटर दूरी पर बनी 45 मीटर रोड दूसरी बारिश भी नहीं झेल सकी। रोड के दोनों तरफ गड्ढे हो गए है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी मनीष कुमार ने क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जागरूक नागरिक का कहना है कि इस लापरवाही से निवासियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
रोड बनने के बाद मिली थी शिकायत
इस रोड का निर्माण पिछले साल वर्ष 2024 में हुआ था। उस दौरान रोड बनने के बाद ही लोगों ने आरोप लगाया था कि रोड के निर्माण में क्वालिटी से समझौता किया गया है। मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर जांच टीम से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में रोड को सेफ और सुरक्षित के साथ ही मानकों के अनुरूप बताया गया। क्वालिटी भी अच्छी बताई गई। अब एक साल बाद ही दूसरी बारिश में रोड टूटने लगी है। दोनों तरफ गड्ढे हो गए है।
एनबीसीसी की लापरवाही आई सामने
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी मनीष का कहना है कि सड़क सिर्फ क्वालिटी खराब होने की वजह से नहीं टूटी है। इसके पीछे एनबीसीसी भी जिम्मेदार है। इस रोड के पास एनबीसीसी द्वारा आम्रपाली की सोसायटी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन साइट पर आने जाने वाले ट्रक से हमेशा गिट्टी व मिट्टी गिरती है। इस वजह से भी रोड टूटी है।
जुर्माना लगाने के बाद भी सुधार नहीं
निर्माणाधीन साइट पर बरती जाने वाली लापरवाही के चलते कुछ समय पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से संबंधित पर जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। आज भी लूज डंपर साइट पर जाते है जिससे गिट्टी गिरती है। यह सिलसिला कई दिनों से जारी है। इस वजह से रोड और टूट रही है।
5 साल से पहले नहीं बनता एस्टिमेट
दरअसल, जब भी कोई रोड नई बनती है तो उसका दूसरा एस्टिमेट 5 साल बाद ही बनता है। ऐसा निवासियों की शिकायत पर कई बार प्राधिकरण द्वारा कहा गया। ऐसे में पिछले साल ही बनी सड़क के टूटने के चलते अब लोगों को इसको ठीक होने के लिए कई सालों का इंतजार करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: दीपावली से पहले नोएडा पहुंचेंगी 8 डबल डेकर बस, जानें अब तक क्यों नहीं आई?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines