Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में रविवार से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। सोसायटी में रहने वाले करीब 3 हजार परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने के पीछे एचटी पैनल में आई तकनीकी खराबी और इंफ्रास्ट्रक्चर रूम में सीलन को कारण बताया जा रहा है।
डीजी का डीजल खत्म
बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद रविवार दोपहर से सोसायटी डीजी सेट के सहारे चल रही थी। सोमवार सुबह डीजल खत्म होने के कारण बैकअप भी बंद हो गया। इसके चलते लिफ्ट, घरों की लाइट, पानी की सप्लाई तक बंद हो गई। लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
स्कूल और दफ्तर जाने वालों को भारी दिक्कत
सोमवार सुबह जब स्कूल और दफ्तर जाने का समय था उस दौरान टावरों की लिफ्ट बंद होने के कारण लोग सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने को मजबूर हो गए। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को इस स्थिति में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एनपीसीएल ने झाड़ा पल्ला
सोसायटी निवासियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति कंपनी एनपीसीएल को जब इस समस्या की जानकारी दी गई तो उन्होंने इसे बिल्डर की लापरवाही बताकर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। वहीं बिल्डर प्रबंधन की ओर से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
घर में कैद हो गए है लोग
निवासियों का कहना है कि लगातार दो दिन से बिजली न होने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए है। न पीने का पानी है, न लाइट, न ही कोई मदद के लिए आगे आ रहा है। कई बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति गंभीर हो रही है।
अब तक समाधान नहीं
खबर लिखे जाने तक न तो बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी है और न ही डीजी सेट की व्यवस्था सही हो पाई है। डीजी भी आंख मिचैली कर रहा है। कभी चलता है तो कभी बंद हो जाता है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में बिजली ट्रिपिंग से निवासी परेशान, फ्रिज, एयरकंडीशन हुए खराब
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
18 mins agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 hr agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
2 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
3 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
17 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
22 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines