Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) को सख्ती से लागू कर दिया है. इसके लिए 9 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो शहर के निर्माण स्थलों और सड़कों पर निगरानी कर रही हैं. टीमों ने शुक्रवार से अपना काम शुरू कर दिया है.
निर्माण स्थलों पर कड़ा नियंत्रण
टीमों ने निर्माण स्थलों का दौरा कर निर्माण सामग्री को ढकने, कूड़ा न जलाने और एंटी स्मॉग गन का उपयोग करने के निर्देश दिए. कई साइटों पर टीमों को एंटी स्मॉग गन का उपयोग करते हुए देखा गया. प्राधिकरण ने सफाई ठेकेदारों को भी सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में कूड़ा जलाया न जाए. अगर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी.
सड़कों और पेड़ों पर पानी का छिड़काव
प्रदूषण की रोकथाम के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में पानी के टैंकर से सड़क और पेड़ों पर छिड़काव किया जा रहा है. यह प्रक्रिया विशेष रूप से निर्माण स्थलों और धूल उड़ाने वाले क्षेत्रों में की जा रही है.
प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर
शुक्रवार सुबह एक्यूआई 270 दर्ज किया गया था, जबकि शाम को यह 262 तक रहा. हालांकि अभी भी प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में बनी हुई है. एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने पर एक्यूआई लागू किया जा चुका है और इसके तहत अब प्राधिकरण सक्रियता दिखा रहा है.
लगाया जाएगा जुर्माना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि ग्रेप निगरानी के लिए गठित 9 टीमें पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं. टीमों ने निर्माण स्थलों पर पहुंचकर नियमों के पालन की कड़ी हिदायत दी है. नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान है. प्राधिकरण का कहना है कि सड़क धूल और निर्माण स्थलों से निकलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ये कदम लगातार जारी रहेंगे.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा बनेगा ग्रीनफील्ड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, जानें क्या है प्लान ?
संबंधित खबरें
पीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 hr agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 hr agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
2 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
3 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
12 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
16 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
17 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
17 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
18 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines