Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की स्वाट टीम, जेवर, दनकौर, इकोटेक-1 और बीटा-2 थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार शाम को गाजियाबाद के युवक का अपहरण करने के आरोपी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फयरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने बदमाशों के चंगुल से अपहरण किए गए युवक को भी छुड़ा लिया। इसके अलावा टीम ने बदमाशों के अन्य 3 साथियों को भी कांबिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली थी युवक की गाड़ी
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को गाजियाबाद निवासी एक पीड़ित ने ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पोते का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस टीम को अपहृत युवक की बलेनो गाड़ी लावारिस हालत में यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश करने में जुटी थी। इस मामले में रविवार शाम को स्वाट टीम सहित कई थानों की पुलिस टीमों ने एक सूचना पर बदमाशों की घेराबंदी की। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली
4 करोड़ की फिरोती मांगने की बात आई सामने
ग्रेटर नोएडा पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से थाना जहांनगंज राजेपुर टप्पामंडल निवासी मोहित गुप्ता और कन्नौज के उदरनपुर गांव निवासी आलोक यादव से घायल हुए है। इसके अलावा पुलिस टीम ने कांबिग के दौरान घायल बदमाशों के अन्य 3 साथियों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान एक्जोटिका ड्रीम विला ग्रेटर नोएडा निवासी निमय शर्मा, जिला कन्नौज के शास्त्री नगर निवासी श्याम सुन्दर और जिला फर्रुखाबाद के गांव राजेपुर निवासी सुमित कुमार को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने अपहृत युवक को भी छुड़ा लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक को छोड़ने की एवज में 4 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। फिलहाल पुलिस टीम मामले में जानकारी करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- नोएडा में इंजीनियर से लूट करने वाले दो बदमाशों का एनकाउंटर
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
19 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
20 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines