Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है. सेक्टर पी-3 गोलचक्कर के पास हवालिया नाले पर स्थित पुराने और जर्जर पाइप पुल को हटाकर अब तीन लेन का नया आरसीसी पुल बनाया जाएगा. इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी.
सीईओ से मिली हरी झंडी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एनजी ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है. पुल का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा किया जाएगा जबकि इसके लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण देगा. निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा.
25 मीटर लंबा और 10.50 मीटर चौड़ा होगा नया पुल
नया पुल 25 मीटर लंबा और 10.50 मीटर चौड़ा होगा जो कि तीन लेन के ट्रैफिक को सुगमता से वहन कर सकेगा. साथ ही पुल की ऊंचाई भी लगभग 3 मीटर अधिक की जाएगी, जिससे बरसात के समय जलभराव और बहाव की स्थिति में भी पुल सुरक्षित बना रहे. प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान ने बताया कि परियोजना को लेकर सिंचाई विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे.
लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
यह पुल न केवल सेक्टर पी-3 और ओमेगा-1 के निवासियों के लिए उपयोगी होगा बल्कि यह सूरजपुर-कासना मार्ग, चाई-फाई, फाई-3, बिल्डर्स एरिया और यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग से गुजरने वाले लाखों लोगों के लिए भी राहत लेकर आएगा. इस समय सेक्टर ओमेगा-1 से पी-3 गोलचक्कर की ओर जाने वाली सड़क पर जो पुल है वह पुराने पाइपों से बना संकरा और जर्जर पुल है. पुल ट्रैफिक के दबाव को सहन नहीं कर पा रहा है। यह पुल मुख्य सड़क से काफी नीचे है और इसकी रेलिंग भी कमजोर तथा मानकों के अनुरूप नहीं है.
यातायात और सुरक्षा के लिए लिया गया अहम फैसला
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि पी-3 गोलचक्कर के पास हवालिया नाला पर एक हिस्से में बने पुराने पाइप पुल को हटाकर तीन लेन का नया आरसीसी पुल बनाया जाएगा. भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसका डिजाइन तैयार किया गया है. इससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है. हम मुख्य सड़कों के चैड़ीकरण और नई सड़कों के निर्माण पर भी कार्य कर रहे है ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके.
ये भी पढ़ें: 30 अक्टूबर को होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM मोदी होंगे चीफ गेस्ट
संबंधित खबरें
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
1 hr agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
22 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines