हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News : बारिश ने उमस से दिलाई राहत, बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश ने उमस से राहत दिलाई है। चिलचिलाती गर्मी में शुक्रवार शाम तेज हवा के साथ झमाझम वर्षा ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लोगों को उमस से राहत दी।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में हुई बारिश के दौरान अल्फा मेट्रो स्टेशन के पास से गुजरते वाहन।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश ने उमस से राहत दिलाई है। चिलचिलाती गर्मी में शुक्रवार शाम तेज हवा के साथ झमाझम वर्षा ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लोगों को उमस से राहत दी। मगर टूटी सड़क और मुख्य रास्तों पर जलभराव ने लोगों के बढ़ते कदमों की चाल थाम दी। तिलपता अंडरपास, दादरी-तिलपता मार्ग, ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत कई अन्य जगहों पर जलभराव हुआ।

वाहनों की स्पी डहुई कम

ग्रेटर नोएडा में शाम साढ़े 4 बजे करीब वर्षा के बाद 130 मीटर रोड पर तिलपता अंडरपास में जलभराव हो गया। वहां वाहन चालकों को दिक्कत हुई। वाहनों की स्पीड कम होने के साथ ही दो पहिया वाहन चालकों की स्पीड थम गई। जोमेटो डिलीवरी ब्वाय फुट ओवरब्रिज के नीचे होकर बारिश से बचते नजर आए।

करंट का बढ़ा खतरा

बारिश के मौसम में एक बार फिर से करंट का खतरा बढ़ गया है। हाल के दिनों में करंट की चपेट में आने से एक किसान की दनकौर, दूसरे की अनवरगढ़ में मौत हो गई थी। बिलासपुर में कलश यात्रा के दौरान चार महिलाएं भी करंट की चपेट में आ गई थी। बारिश के मौसम में करंट का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि एनपीसीएल की तरफ से 4 टीमों का गठन किया गया है जो कि खुले पैनल बाॅक्स, जर्जर पोल व अन्य कमियों को ठीक करने का काम कर रही है।

बिजली कटौती हुई शुरू

बारिश के दौरान लोगों को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती हुई। हालांकि गनीमत रही कि बिजली ज्यादा देर के लिए नहीं कटी। शहर के आसपास के पाश इलाकों में लोगों को ट्रिपिंग की दिक्कत झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की mayfair सोसायटी में लगी आग, फ्लैट छोड़कर भागे लोग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें