Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के ननुआ का राजपुर गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को NPCL पर फूटा। ग्रामीणों का आरोप है कि NPCL की लापरवाही से पिछले 10 दिनों से गांव अंधेरे में डूबा है। 10 दिन से बिजली नहीं आने से ग्रामीण परेशान है। अब एनपीसीएल के सिग्मा 4 स्थित आफिस पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने की नारेबाजी
आज किसान एकता संघ संगठन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट सतीश कनारसी के नेतृत्व में एकत्रित होकर नारे बाजी करते ग्रामीण सिग्मा 4 आफिस पर पहुंचे। ननुआ का राजपुर गांव में पिछले 10 दिनों से दो ट्रांसफार्मर फुंक गए जिसके कारण ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पिछले कई दिनों से किसान एनपीसीएल के आफिसों में चक्कर काट रहे है, लेकिन किसानों की बिजली आपूर्ति की समस्या को दुरुस्त करने की तरफ ध्यान नहीं है। बकाया की बात कहकर किसानों को बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। जिन किसानों पर बकाया बिल नहीं है उनको भी बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है, यह किसानों के साथ अन्याय है। किसानों ने एनपीसीएल हाय-हाय की नारेबाजी की।
15 जून से झल रहे समस्या
ग्रामीण टीटू व गोविंद ने बताया कि वह लोग 15 जून से बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे है। 15 जून को गांव के दोनों ट्रांसफार्मार फुंक गए थे। उसके बाद से लगातार ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली व्यवस्था सुचारू करने की मांग की जा रही है, लेकिन उस पर कोई अहम नहीं हुआ है। मजबूर होकर लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा।
बिल देने को तैयार
किसानों का कहना है कि गांव की बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करके कैम्प लगाकर किसान बिल देने के लिए तैयार है। प्रदर्शन के दौरान सहमति बनी है कि अगले 4 घंटे में किसानों की समस्या का समाधान हो जाएगा। पुलिस की मौजूद में NPCL के अधिकारियों से वार्ता हुई।
यह लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में मुख्य रूप से राकेश नागर, मनीष नागर, जयराज नागर, विकास भाटी, सुनील भाटी, बलराज प्रधान, अनुज नागर, गोविंदा नागर, ब्रह्मवती, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
2 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
3 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines