Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। मोटी रकम देकर सपनों का आशियाना खरीदने वाले लोगों को सुविधा के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ड्रीम वैली एनचैंटे सोसायटी का सामने आया है। निवासियों ने अधूरी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की कमी को लेकर एनबीसीसी के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। शनिवार को निवासियों ने सोसायटी परिसर में नो जिम, नो किड्स प्ले एरिया जैसे नारों वाले पोस्टर और बैनर लगाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
250 से अधिक परिवार कर रहे हैं परेशानी का सामना
सोसायटी के एओए अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ड्रीम वैली एनचैंटे में लगभग 250 परिवार रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिम, किड्स प्ले एरिया, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। एनबीसीसी द्वारा अधूरे प्रोजेक्ट को जबरन हैंडओवर कर दिया गया है, जिससे निवासियों में भारी नाराजगी है।
सुरक्षा और पार्किंग भी बनी बड़ी समस्या
निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि बेसमेंट पार्किंग तक जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है। यह बेहद संकरा और असुरक्षित है। दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर टकराव की स्थिति बनती है। कभी भी यहां हादसा हो सकता है।
एनबीसीसी के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी
निवासियों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद एनबीसीसी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। अब उन्होंने रविवार को सोसायटी के बाहर सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सोसायटी के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। सभी को जागरूक किया जा रहा है। निवासियों की मांग है कि एनबीसीसी तत्काल अधूरे कार्यों को पूरा करे, जिससे उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन मिल सके।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में संपत्ति खरीदने वाले हो जाएं सावधान, फर्जी वसीयत और दस्तावेजों से 74 लाख की ठगी
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
3 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
5 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
7 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines