Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रावास में सुसाइड करने वाली डेंटल की छात्रा ज्योति शर्मा केस में नया अपडेट सामने आया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने 5 टीचरों को सस्पेंड कर दिया है। सभी टीचरों पर छात्रों को परेशान कर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने टीचरों पर आरोप लगाया था। उसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने यह बड़ी कार्रवाई की है। वहीं, घटना के बाद छात्रा की मां ने गुस्से में एचओडी को गाल पर थप्पड़ जड़ दिया है।
डीन समेत 5 टीचरों को किया गया सस्पेंड
इस मामले में शारदा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर पीआर डाॅक्टर अजीत कुमार ने न्यूज 24 को बताया कि अनुराग अवस्थी, सुरभि, आशीष कुमार समेत 5 टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सलाखों के पीछे भेजे गए टीचर महेंद्र व शैरी मैडम को पूर्व में संस्पेड किया जा चुका है। छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन टीचरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुट गया है।
मां के थप्पड़ से टूटी एचओडी की नींद
छात्रा ज्योति सुसाइड केस में जब छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया तो वहां परिजन भी आ गए। टीचर मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन करने वालों को समझाने लगे। तभी बेटी को खो देने के दर्द में मां ने बीडीएस विभाग के एचओडी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
लाश को घसीटकर ले जाने का आरोप
इस मामले में छात्रा ज्योति के पिता रमेश जांगड़ा ने नाॅलेज पार्क थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने डीन एम सिद्धार्थ, अनुराग अवस्थी, सुरभि, आशीष कुमार, महेंद्र व शैरी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनकी बेटी का इतना मानसिक उत्पीड़न किया कि ज्योति ने सुसाइड कर लिया। आरोप यह भी है कि जब ज्योति ने सुसाइड किया तो उसके शव को फंदे से उतारने के बाद जमीन पर घसीटकर शारदा अस्पताल तक ले जाया गया। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: मैं जिस हाल में हूं उसके लिए जिम्मेदार टीचरों का भी उसी हाल में जाना जरूरी
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
13 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
13 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
15 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
16 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
17 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
19 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines