Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में 12 मई को युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। यह घटना दनकौर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया था। युवक को जब गोली मारी गई तो वह दुकान से फल लेकर वापस लौट रहा था।
जानें किसकी हुई गिरफ्तारी
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में राहुल व रोहित को गिरफ्तार किया गया है। राहुल अच्छेजा व रोहित घंघौला गांव का रहने वाला है। पुलिस जांच में पता चला था कि रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया था। युवक को जब गोली मारी गई थी तो वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। अस्पताल ले जाते दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई थी।
एक आरोपी कर चुका है सरेंडर
इस घटना में शामिल आरोपी सन्नी पूर्व में कोर्ट में सरेंडर कर चुका है जबकि विपिन नागर व दो अन्य नाबालिग आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। इस केस में अब तक कुल 5 आरोपियों की भूमिका सामने आ चुकी है। आरोपी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
जल्द चार्जशीट की जाएगी दाखिल
पुलिस ने इस मामले में स्पष्ट किया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ठोस सबूत एकत्र किए है। समय आने पर उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कई अहम बरामदगी भी की है। जिस दौरान घटना हुई थी उस दौरान आरोपियों की लोकेशन मौके पर मिली है। पुलिस इसको अहम सुराग मान रही है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
40 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines