जुनैद अख्तर/नोएडा
ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुराने हैबतपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ छत की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आरती, उसकी छह वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पुलिस को डायल-112 के माध्यम से मिली। बताया गया कि परिजन तीनों को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि की कि मौत फंदा लगाने से हुई है।
घरेलू विवाद बना आत्महत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरती का अपने पति से किसी घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। इससे आहत होकर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर घर की ऊपरी मंजिल पर गई और रेलिंग से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह के समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाके में पसरा मातम, जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन किसी प्रकार की मजबूरी या उकसावे की जांच की जा रही है। पुलिस मृतका के पति और अन्य परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और घटना को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
मानसिक तनाव की भी हो रही जांच
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या मृतका किसी मानसिक तनाव से जूझ रही थी या उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
11 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines