ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के कासना थाना एक दर्दनाक मामला सामने आया है, यहां दहेज लोभियों ने अपनी बहु के साथ कुछ ऐसा कर डाला, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, ग्रेटर नोएडा दहेज लोभियों ने पेट्रोल डालकर घर की बहू निक्की को जलाकर मार डाला है। पति विपिन और सास अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। बता दें, 2016 में सिरसा के ग्रेटर नोएडा में शादी हुई थी। निक्की रूपबास के दादरी की रहने वाली है। उनके पिता ने 2016 में दो बहनों की एक ही घर में दोनों भाइयों के साथ शादी कर दी थी।
बहन ने बनाया घटना का वीडियो
महिला के साथ जब ये सारी घटना हो रही थी, तो उनकी बहन ने वीडियो बना ली, जिसमें मारपीट करते हुए आग लगने तक शामिल है। इस मामले में पीड़ित परिवार वालों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में कई टीमों का गठन किया गया है। यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के कासना थाना क्षेत्र की है।
शराब पीकर मारपीट करता था पति
मृतक के घरवालों ने शादी में काफी खर्चा किया था, लेकिन ससुरालवालों को फिर भी संतुष्टी नहीं मिली। उन्होंने निक्की को लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। इस बार तो हद ही हो गई, जब ससुराल वालों ने 35 लाख रुपये की मांग कर डाली। जब निक्की के घरवाले पैसे नहीं दे पाए तो उसके पति और उसकी मां ने निक्की के साथ मारपीट की। अक्सर उसका पति शराब पीता रहता था और निक्की मारता था।
पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन
इस घटना के बाद जान गंवाने वाली महिला के परिवार ने न्याय की मांग को लेकर कासना पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कई लोग प्रोटेस्ट में शामिल हुए हैं।
पुलिस ने इस मामले पर क्या कहा?
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के मुताबिक, 21 अगस्त की रात फोर्टिस अस्पताल से खबर दी गई थी कि एक महिला गंभीर रूप से जलकर झुलस चुकी है। अब उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है, लेकिन रेफर करते समय उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। मृतका की बहन की दी हुई जानकारी के अनुसार, उसके पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Greater Noida News: एटीएम मशीन में फेवीक्विक डालकर बनाते थे शिकार, कस्टमर केयर के नाम पर लगा रहे थे चूना
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
4 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
15 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
16 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines