Traffic Alert in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने वाले प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा चुका है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने 6 लेन वाले अंडरपास के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद अब इनका काम शुरू कर दिया गया है। इस अंडरपास को 18 महीने में बनाकर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अंडरपास के शुरू होने के बाद गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा ईस्ट से आने वाली गाड़ियां बिना किसी जाम के सफर कर सकेंगी। फिलहाल काम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अभी से ही लगातार जाम की समस्या देखने को मिल रही है।
ट्रैफिक की बढ़ेगी समस्या
अंडरपास को बनाया जा रहा है, ताकि इससे लगने वाले जमा को कम किया जा सके। मगर उसे पहले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके निर्माण का काम अभी बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। गोल चक्कर के आसपास ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है। इस दौरान सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में पर्थला फ्लाईओवर से गौर चौक पहुंचने पर गाड़ियों की रफ्तार बहुत कम हो जाती है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: नोएडा के इस सेक्टर में निकलने वाले हैं प्लॉट! जानें क्या है YEIDA की योजना?
गौर सिटी निवासियों का क्या कहना है?
गौर सिटी में रहने वाले लोगों को निर्माण कार्य से क्या परेशानियां हो रही हैं? इस पर निवासियों का कहना है कि इसकी वजह से उन्हें अपने काम और दूसरे कामों के लिए घर से निकलने में मुश्किल हो रहा है, क्योंकि इस दौरान ट्रैफिक बहुत सुस्त होता है। उन्होंने बताया कि खासकर शाम के समय में गौर चौक पहुंचना मुश्किल सा हो जाता है। आपको बता दें कि मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ज्यादातर लोग सर्विस लेन का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से वहां पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या बन जाती है।
18 महीने में होगा काम पूरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोजेक्ट को पूरा करने में 82 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इन अंडरपास की कुल लंबाई 720 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर रहेगी। दोनों तरफ 250 मीटर के रैंप भी बनाए जाएंगे। GNIDA के सीनियर मैनेजर राजेश गौतम का कहना है कि अंडरपास का निर्माण ग्रेटर नोएडा को गौर सिटी और फिर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली पर भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह काम 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल मस्जिद की रंगाई-पुताई की इजाजत दी, हिंदू संगठनों को झटका
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
40 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines