Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के किसानों ने हुंकार भरी है कि 30 जुलाई को प्राधिकरण से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए किसानों ने गांवों में जन जागरण अभियान चलाना शुरू कर दिया है। किसानों की मांगों पर हर बार आश्वासन दे दिया जाता है। किसानों का कहना है कि इस बार वह अपना हक लेकर रहेंगे। 30 जुलाई को होने वाली महापंचायत की तैयारी के मद्देनजर बुधवार को दनकौर कस्बे में वीरू नागर के आवास पर किसानों की मीटिंग हुई।
किसानों की मुख्य मांगे
किसानों की मांग है कि 6 प्रतिशत के भूखंड सभी किसानों को आवंटित किए जाएं जो अधिग्रहण से प्रभावित है। भूमि अधिग्रहण बिल को लागू किया जाए। बढ़ा हुआ मुआवजा तत्काल मिलना चाहिए। सर्वे को काम को ठीक से कराया जाए।
किसानों ने मीटिंग में रखी अपनी बात
बुधवार को दनकौर कस्बे में हुई मीटिंग में किसानों ने कहा है कि 30 जुलाई को होने वाली महापंचायत में दनकौर से सैकड़ो की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। इस बार आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर पवन खटाना, रॉबिन नागर, लाला यादव, धर्मपाल स्वामी, सुरेंद्र नागर, अनित कसाना, अजीत चाहत, चंद्रपाल बाबू, भगत सिंह प्रधान, विनोद पंडित ने किसानों की आवाज बुलंद की है।
पुलिस ने शुरू की तैयारी
30 जुलाई को किसानों द्वारा महापंचायत का ऐलान किया गया है। ऐसे में पुलिस ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस बल तैनात रहेगा। महापंचायत वाले दिन किसानों ने प्राधिकरण पर तालाबंदी का ऐलान किया है। ऐसा न होने पाए इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी करनी शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास कपड़ा उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, कंपनियों को आवंटित होंगे भूखंड
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines