ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में निक्की नाम की महिला की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। महिला की बहन और परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की वजह से ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और अक्सर मारपीट करते थे। निक्की के पति ने उसकी पिटाई की और आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने निक्की के पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो उसके पैर में गोली भी मारी गई। अब पुलिस की पूछताछ में विपिन ने कई खुलासे किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपिन ने बताया है कि निक्की को ब्यूटी पार्लर और इंस्टाग्राम रील बनाने से रोका गया था। इसके बावजूद निक्की ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ और इस विवाद का अंत भयानक तरीके से हुआ।
जानकारी के अनुसार, विपिन को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। बताया गया कि निक्की को आग के हवाले करने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए थे और अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे हुए थे। पूछताछ में विपिन ने बताया कि वह पार्लर खोलने और रील बनाने के सख्त खिलाफ था। 21 अगस्त को निक्की ने पति विपिन से पार्लर दोबारा खोलने की बात कही, लेकिन बात बिगड़ गई।
दिन में करीब साढ़े तीन बजे के आसपास निक्की ने विपिन से पार्लर दोबारा खोलने की बात कही और शाम साढ़े 5 बजे परिवार को खबर मिली कि उसे ज़िंदा जला दिया गया है। कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि विपिन ने उन्हें बताया था कि उनके परिवार में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करना और पार्लर चलाना मना है। बात बिगड़ गई और उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : दूसरी महिला के साथ कार में पकड़ा गया था विपिन भाटी, निक्की की मौत के बाद वीडियो हुआ वायरल
वहीं निक्की की बहन कंचन और उसके परिवार का आरोप है कि दहेज को लेकर दोनों बहनों को प्रताड़ित किया जाता था। कंचन और निक्की की शादी एक ही घर में दो भाइयों से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, विपिन के भाई रोहित से शादी करने वाली कंचन के साथ भी मारपीट की गई, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने और आईवी ड्रिप लगे होने के कारण उसे बचा लिया गया।
संबंधित खबरें
अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
5 mins agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
13 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
14 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
19 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
21 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
21 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines