Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में रहने वाले प्रथम चंद्रा और 5 साल के बच्चे रिहान पर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। हमले ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही को उजागर कर दिया है। इस हमले में प्रथम चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गए है। वह यथार्थ अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बच्चे को हाथ में चोट लगी है। हमले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
कई बार दी गई सूचना
सेक्टर बीटा 1 आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य विभाग व प्राधिकरण के अधिकारियों को बार-बार सूचना दी गई। कहा गया गया कि सेक्टर बीटा 1 में आवारा पशुओं विशेषकर सांडों की बढ़ती संख्या निवासियों के लिए खतरा बन चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी का नतीजा है कि आज एक परिवार का जिम्मेदार सदस्य जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
लगातार बढ़ रहा आतंक
ग्रेटर नोएडा शहर में आवारा पशुओं का आतंक अब एक सामान्य समस्या नहीं रही। ये पशु आए दिन बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को घायल कर रहे है। शहर के विभिन्न सेक्टरों में लोग दहशत में है लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण चुप्पी साधे बैठा हुआ है।
करोड़ों का बजट, फिर भी सड़क पर जानवर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवारा गोवंश की देखभाल के लिए करोड़ों रुपये का बजट हर वर्ष आवंटित किया जाता है। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर आवारा सांड खुलेआम घूम रहे है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा दो गौशालाएं संचालित की जा रही है। उसके बाद भी सड़क पर सांड आतंक मचा रहे है।
ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान डबल मर्डर में दोषी करार, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
13 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
18 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
20 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
20 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines