Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर आठ दिन पहले हुए हमले में घायल युवक अनिकेत (22) की आज शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई. अनिकेत की मौत की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कस्बे में जाम लगाकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह ने पीड़ित पक्ष के व्यक्ति की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मोबाइल पर बात कराई. सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
बर्थडे पार्टी में हुआ था हमला
घटना 16 अक्टूबर की रात की है. अनिकेत अपने चाचा सुमित के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था. इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते अनिकेत और उसके परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में अनिकेत समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि युवराज, जीत, रचित, भरत, अंकित, पवन और सुनील सहित करीब 12 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया था. परिवार का यह भी कहना है कि ये लोग अक्सर किसी न किसी बात पर विवाद करते रहते थे और धमकियां देते थे.
दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार
घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 7 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा.
अधिकारी पहुंचे मौके पर
अनिकेत की मौत के बाद जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.
मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि अनिकेत हत्याकांड के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है. गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 50 लाख का सामान जला
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
42 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines