Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सुंदरता में 4 चांद लगाने के लिए प्राधिकरण ने कमर कस ली है। शहर के मुख्य सेक्टरों में से एक सेक्टर पी 3 के थीम पार्क में बंद पड़े फव्वारे के गड्ढे में पानी भरने से मासूम बच्चे की डूबकर मौत हो गई। इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बंद पड़े सभी फव्वारों को चालू करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण थीम पार्कों में बंद पड़े फव्वारों को फिर से संचालित करने और उनकी चारों ओर ग्रिल लगाने की तैयारी कर रहा है। प्राधिकरण का प्रयास है कि मासूम बच्चे जैसी घटना भविष्य में दोबारा न हो।
पृथ्वी की हो गई थी मौत
बता दें कि 7 जुलाई को सेक्टर पी 3 स्थित के थीम पार्क में फव्वारे के गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने के कारण 5 साल के बच्चे पृथ्वी की डूबकर मौत हो गई थी। पार्क में लगे फव्वारे वर्षों से बंद पड़े थे और देखरेख के अभाव में वहां गड्ढा बन गया था। हादसे के बाद प्राधिकरण ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सभी फव्वारा स्थलों पर सुरक्षा के तहत ग्रिल लगाने का निर्णय लिया है।
शहर में है 20 से अधिक थीम पार्क
ग्रेटर नोएडा के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, स्वर्णनगरी, सेक्टर-36 समेत अन्य क्षेत्रों में 20 से अधिक थीम पार्क हैं, जहां पहले फव्वारे लगाए गए थे। रखरखाव के अभाव में ये फव्वारे वर्षों से बंद पड़े हैं। पार्कों की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। इन पार्कों में न तो नियमित सफाई होती है, न ही कोई देखरेख करता है।
पार्काें में यह लगेगा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी थीम पार्काें में संगीतमय फव्वारे, मूर्तियां, ओपन जिम, झूले, फेसेड लाइट आदि लगाएगा। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन प्रणाली (वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) को भी दुरुस्त किया जाएगा, जिससे बरसात के पानी का संरक्षण संभव हो सके।
क्या बोली ओएसडी?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर थीम पार्क के चारों तरफ ग्रिल लगाने का काम अभी से शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी बंद फव्वारों को चालू करवाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: Good News: ग्रेटर नोएडा के 104 किसानों के चेहरे पर क्यों आई मुस्कान, जानें कितने साल का इंतजार हुआ खत्म
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
13 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
13 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
15 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
16 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
17 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
19 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines