Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 20 गांवों के किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड देने के लिए तैयारी तेज कर दी है। किसानों के नाम और उनकी कितनी जमीन ली गई, इसकी सूची प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी गई हैं। इसका लाभ 750 से अधिक किसानों को मिलेगा। उम्मीद है कि अगले दो से तीन माह में भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।
ड्रा से हो आवंटन
अथॉरिटी के मुताबिक, आपत्तियों का निस्तारण कर आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आबादी भूखंड लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। भूखंडों का आवंटन ड्रा के जरिए किया जाएगा। प्राधिकरण का प्रयास है कि इस वर्ष सभी किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित किए जाएं। कोर्ट के आदेश पर कुछ किसानों को चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड भी दिए जा रहे हैं।
इन गांव के किसान होंगे मालामाल
भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड दिए जाने का प्रावधान है। बिसरख जलालपुर, छपरौला, नामौली, हजरतपुर, चिपियाना खुर्द उर्फ तिगरी, चूहड़पुर खादर, हैबतपुर, तिलपता करनवास, तुस्याना, हबीबपुर, मथुरापुर, मायचा, सिरसा, आमका, बिरौंडी चक्रसैनपुर, रिठौरी, रसूलपुर राई, रामपुर फतेहपुर, जैतपुर वैशपुर व गुलिस्तानपुर आदि गांवों के शेष 787 किसानों की सूची प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी गई हैं।
भूखंड जल्द होंगे आवंटित
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ रवि कुमार एनजी का कहना है कि
सभी किसानों को जल्द ही भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे। भूखंड आवंटित करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। अन्य मामलों का भी निस्तारण किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 20 गांवों के शेष किसानों की सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिन्हें छह प्रतिशत आवासीय भूखंड दिए जाने हैं।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
10 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
13 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
19 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
19 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
21 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines