Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योगों की बसावट अब गति पकड़ रही है। लंबे समय तक ठप पड़ी विकास प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। वर्तमान में क्षेत्र में करीब 242 औद्योगिक इकाइयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनमें से 82 इकाइयां छत के स्तर तक पहुंच चुकी हैं। अगले एक से डेढ़ साल में उत्पादन शुरू होने की संभावना है। ऐसे में यहां हजारों युवाओं को रोजगार मिलने का मार्ग खुलेगा।
सख्ती लाई असर, निर्माण कार्य में तेजी
यमुना प्राधिकरण द्वारा 2013 में पहली औद्योगिक भूखंड योजना लाने के बाद से अब तक 3000 से अधिक भूखंडों का आवंटन हो चुका है। विडंबना यह रही कि 12 वर्षों में मात्र 15 इकाइयां ही क्रियाशील हो पाई। इस निष्क्रियता पर लगाम कसते हुए प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने सभी आवंटियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना मांगी और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिए। सख्ती और निगरानी का असर यह रहा कि केवल अगस्त माह में 11 नई इकाइयों ने निर्माण शुरू कर दिया।
पंजीकरण की प्रक्रिया भी तेज
अब तक 15 इकाइयों में से 8 इकाइयों ने उद्योग अधिनियम के तहत अपना पंजीकरण करवा लिया है। जुलाई में यह संख्या केवल 3 थी, जिससे यह स्पष्ट है कि अब कंपनियां न केवल निर्माण में बल्कि कानूनी प्रक्रिया में भी सक्रियता दिखा रही हैं।
रोजगार की संभावना से युवाओं में उत्साह
विशेषज्ञों की मानें तो निर्माणाधीन इकाइयों के चालू होने के बाद हजारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। इससे न केवल यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बल मिलेगा बल्कि आसपास के क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
क्या बोले सीईओ?
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ भूखंड आवंटन तक सीमित नहीं है बल्कि हम चाहते है कि ये इकाइयां जल्दी से जल्दी चालू हों और रोजगार सृजन करें। सभी आवंटियों से कार्ययोजना मांगी गई है और उन्हें हर संभव सहयोग भी दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में 5928 खरीदारों की रजिस्ट्री अटकी, जानें क्यों हुआ ऐसा?
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
13 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
15 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
15 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
17 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
18 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
19 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
21 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines