Greater Noida Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित बादलपुर इलाके में हीरो मोटर्स कंपनी के बाहर रोडवेज की बस ने चार मजदूरों की कुचल (Greater Noida Accident) दिया। हादसे में घायल हुए चारों लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया है।
देर रात हुआ हादसा, सात घायल
पुलिस के मुताबिक घटना देर रात करीब 11.30 बजे की है। इस वक्त मजदूर हीरो मोटर्स के कारखानों से बाहर जा रहे थे। सेंट्रल नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बादलपुर थाने की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में सामने आया है कि यूपी रोडवेज की एक बस दादरी से नोएडा जा रही थी।
मरने वालों की हुई पहचान
रोडवेज की बस ने कथित तौर पर सात श्रमिकों को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी पांडेय ने बताया कि सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सात में से तीन लोगों की पहचान संकेश्वर (25), मोहरी कुमार (22) निवासी बिहार और सतीश (25) निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। चौथा घायल गौतमबुद्ध नगर निवासी गोपाल (34) था। इन चारों की मौत हो गई है।
नोएडा डिपो की थी बस, दादरी से आ रही थी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन घायल श्रमिकों की पहचान अनुज, संदीप और धर्मवीर के रूप में हुई है। इनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। पांडेय ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने नोएडा डिपो की बस को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में मरने वाले और घायलों के परिवार वालों को सूचित कर दिया है।
मेरठ में कार ने कुचले 15 लोग
बता दें कि बुधवार रात को मेरठ से भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। यहां एक तेज रफ्तार कार बारात में जा घुसी। इस दौरान कार ने 15 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया। दूल्हे के दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि भीड़ ने आरोपी को मौके पकड़ लिया था।
संबंधित खबरें
UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे
11 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
33 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
21 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines