Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है. प्राधिकरण ने 13 सेक्टरों में कुल 37 व्यावसायिक भूखंडों की योजना लॉन्च की है. इन भूखंडों का आकार 1500 वर्गमीटर से लेकर 23,023 वर्गमीटर तक होगा.
13 नवंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगी. इच्छुक निवेशक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. वहीं, प्रोसेसिंग फीस और जरूरी दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर निर्धारित की गई है. आवंटन की पूरी प्रक्रिया ई-नीलामी के जरिए पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन पूरी की जाएगी.
सेक्टरवासियों को होगी सुविधा
यह योजना उन सेक्टरों में लागू की जा रही है जहां व्यावसायिक सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी. इन भूखंडों पर बहुमंजिला इमारतें बनने से सेक्टरवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि यह योजना निवेशकों की मांग और सेक्टरों में रहने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित जमीनों को योजनाओं में शामिल किया जा रहा है ताकि ग्रेटर नोएडा में आर्थिक हलचल और रोजगार के अवसर बढ़ें.
एक महीने के अंदर मिलेगा कब्जा
आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के एक माह के भीतर भूखंडों का कब्जा दे दिया जाएगा. इससे आने वाले महीनों में शहर में बड़ा निवेश और निर्माण कार्य देखने को मिल सकता है. योजना में शामिल भूखंड ईटा-1, गामा-2, नॉलेज पार्क-5, बीटा-2, सेक्टर-36, सेक्टर-37, जीटा-1, सेक्टर-3, 10, 12, इकोटेक-1 एक्सटेंशन, इकोटेक-12 और डेल्टा-2 में स्थित हैं.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से 15 दिसंबर से उड़ेंगी कमर्शियल उड़ान, सीएम ने दिए निर्देश
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
31 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
22 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines