Youth Beats PRD Jawan: गोरखपुर से पीआरडी के जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल बीते दिन गोरखपुर में एसएसपी आवास के ठीक सामने स्थित जीडीए टॉवर की छठीं मंजिल पर मंगलवार की देर शाम आपत्तिजनक हालत में युवक और महिला बैठे हुए थे। उन दोनों को बैठा देख पीआरडीकर्मी ने उन दोनों को वहां से उठकर जाने को कहा तो युवक जवान से बहस करने लगा। बहस बढ़ते-बढ़ते मारपीट पर आ गई। पीआरडी के जवान रामकरन को युवक ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भारी वस्तु से जवान पर किया हमला
कैंपियरगंज ब्लाक में नियुक्त पीआरडी जवान रामकरन ने पुलिस को बताया है कि उसकी ड्यूटी जीडीए टावर गोलघर में लगी है। मंगलवार की रात नौ बजे के करीब अपने साथी अनिरुद्ध प्रसाद के साथ छठीं मंजिल पर ताला लगा है या नहीं, यह देखने गया था। इसी दौरान वहां पर एक महिला के साथ एक युवक आपत्तिजनक हाल में मिला। टोकने पर युवक रामकरन और अनिरुद्ध को धमकाने लगा। किसी भारी चीज से रामकरन पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटे आई है। शोर मचाने पर जुटे लोगों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया।
यह भी पढे़: दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर, प्री-बोर्ड एग्जाम की डेटशीट सामने आई
यह भी पढे़: झाड़ियों से आई बच्ची के रोने की आवाज तो लोगों ने देखा, पैदा होते ही किसी ने फेंक दिया था नवजात
आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रामकरन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी उमेद सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
37 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
5 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
22 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines