उत्तर प्रदेश के गोंडा में मामूली विवाद के बाद एक बुजुर्ग की मौत की खबर सामने आई है। यहां दो पड़ोसियों के बीच दीवार उठाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि हथगोला चला दिया गया। एक पक्ष के व्यक्ति ने हथगोला फेंक दिया, जिससे बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पड़ोसी ही हैं और सालों से साथ रहते आ रहे थे, लेकिन नई दीवार को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यह झगड़ा जानलेवा बन गया। एक पक्ष ने दूसरे पर हथगोला फेंक दिया, जो मकान की छत पर फट गया। विस्फोट की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की जान चली गई।
पुलिस ने गांव को छावनी में किया तब्दील
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। गोला फेंकने का आरोप दो सगे भाइयों पर लगा है। यह घटना तरबगंज के थाना शीशव में हुई है।
क्या बोली पुलिस?
सोशल मीडिया पर पुलिस ने बताया है कि प्रकरण के संबंध में स्थानीय पुलिस बल व उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और स्थानीय पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : कासगंज जेल से बाहर आए मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, 7 मार्च को SC से मिली थी जमानत
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
3 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
4 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
11 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
12 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
13 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
13 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
14 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines