Gonda Accident Videos Photos: उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज सुबह हुए हादसे के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में हुआ। 16 लोगों से भरी बोलेरो कार सरयू नहर में गिर गई। लोगों ने पुलिस और SDRF के साथ मिलकर नहर से लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से 11 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी 4 घायल हुए, जिनमें से एक बच्ची ने हादसे के बारे में पुलिस और मीडिया को बताया। हादसे का शिकार हुए लोग जल चढ़ाने पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे।
क्या हुआ था गोंडा में?
SP विनीत जायसवाल ने हादसे की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि हादसे में जिंदा बची पिंकी के बयान दर्ज किए हैं। उसने बताया है कि उसका परिवार आज सुबह पृथ्वीनाथ मंदिर जाने के लिए निकला था, लेकिन इटियाथोक थाना क्षेत्र में उनकी बोलेरो कार बैलेंस बिगड़ने से सरयू नहर में गिरकर पलट गई। नहर कार में गिरते हुए उसमें पानी भरने लगा। कार के सेंट्रल लॉक लग गए थे और ड्राइवर कार के नहर में गिरने से पहले ही कूद गया था। वह बीच में थी, इसलिए ड्राइवर की साइड वाले गेट से निकलकर बाहर आ गई।
पहले ही कूद गया था ड्राइवर
पिंकी ने बताया कि ड्राइवर की साइड में बैठे 2 लोग भी बाहर निकल गए थे, लेकिन पीछे बैठे लोग बाहर नहीं आ पाए। वह चिल्लाने लगे और खिड़की तोड़ने की कोशिश करने लगे। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और नहर में कूद गए। SP विनीत जायसवाल के अनुसार, पुलिस ने ही SDRF की टीम को बुलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कार में फंसे लोगों के चिल्लाने की आवाज बंद हो गई थी, जिससे अंदाजा हुआ कि वे लोग अब नहीं रहे। कार पूरी तरह नहर में डूब गई थी। गोताखोरों ने उसे धकेला तो वह ऊपर आई।
दम घुटने से कई लोगों की जान
SP विनीत जायसवाल के अनुसार, कार में पानी भरने और सेंट्रल लॉक लगने के कारण लोगों का दम घुटा और उनकी मौत हो गई। खिड़कियों के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। 11 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 4 घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का ऐलान किया है।
कौन हैं हादसे का शिकार हुए लोग?
SP विनीत जायसवाल ने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान गई है। मृतकों में 6 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। 10 साल की रचना नहर में लापता है। मृतकों की शिनाख्त सीहागांव निवासी प्रह्लाद की 44 साल की पत्नी बीना, 22 साल की बेटी काजल, 14 साल की बेटी रिंकी, प्रह्लाद के 36 साल के भाई रामकरण, रामकरण की 34 साल की बेटी अनुसुईया, 7 साल के बेटे शुभ, 9 साल की बेटी सौम्या, प्रह्लाद के छोटे भाई रामरूप की 35 साल की पत्नी दुर्गेश नंदिनी, 14 साल के बेटे अमित के रूप में हुई। इनके अलावा प्रह्लाद के पड़ोसी रामललन वर्मा की 26 साल की पत्नी संजू और 20 साल की बहन गुड़ियां ने भी हादसे में जान गंवाई है। प्रह्लाद का बेटा सत्यम, बेटी पिंकी, पड़ोसी रामललन और ड्राइवर सीतारमण घायल हुए हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines